Ambedkar Nagar News: पीबीआई भुगतान न होने पर सीएचओ ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी
अंबेडकर नगर, अगस्त 22 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर से जुड़े सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) ने पिछले छह माह की कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि (पीबीआई) का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। शनिवार को बड़ी संख्या में सीएचसी जलालपुर पहुंचे सीएचओ ने अधीक्षक की अनुपस्थिति में डॉ. वेद प्रकाश को मांग पत्र सौंपकर बकाया पीबीआई राशि का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की। सीएचओ का आरोप है कि वे ब्लॉक क्षेत्र में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ विभागीय एवं राजकीय कार्यों का संचालन कर रहे हैं, लेकिन पिछले छह माह से कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है। कई बार अधिकारियों से वार्ता के बावजूद बजट उपलब्ध नहीं होने की बात कही जाती रही। सीएचओ का आरोप है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.