Ambedkar Nagar News: पीएचसी हंसवर में बिना अवकाश के गायब मिले चिकित्सक और स्टाफ नर्स
अंबेडकर नगर, अगस्त 11 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर, संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हंसवर पर चिकित्सक की तैनाती के बावजूद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सोमवार को अस्पताल की पड़ताल के दौरान तैनात चिकित्सक डॉ दिनेश सिंह और स्टाफ नर्स खुशबू अग्रहरि बिना किसी अवकाश के अस्पताल से नदारद मिले। चिकित्सक की गैरमौजूदगी में मरीजों को दवा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी फार्मासिस्ट के भरोसे चल रही है। पीएचसी हंसवर पर डॉ दिनेश सिंह, फार्मासिस्ट श्यामजी, स्वीपर शब्बीर अहमद, स्टाफ नर्स रेखा व खुशबू अग्रहरि तथा एलटी मंजू की तैनाती है। अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 50 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। सोमवार को भी कई मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सक के मौजूद न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। फार्मासिस्ट ने जरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.