अंबेडकर नगर, सितम्बर 6 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिला संक्रामक रोगों की चपेट में है। बुखार, डेंगू एवं मलेरिया पीड़ितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में वायरल खासकर बुखार पीड़ितों की संख्या बहुतायत रही। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता का सीएम जन आरोग्य मेला प्रत्येक रविवार को सभी शहरी और ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होता है। इससे अवकाश दिवस में भी सभी पीएचसी गुलजार रहती है। इस बार सभी पीएचसी में वायरल के मरीज अधिक रहे। रविवार को 35 पीएचसी में आयोजित सीएम जन आरोग्य मेले में अकेले बुखार के 346 मरीज रहे। मेले में अपेक्षा के अनुरूप किसी भी पीएचसी में मरीज नहीं आए। यह भी पढ़ें- Mau News: आरोग्य मेला : 1895 मरीजों को मिला उपचार और सलाह ऐसा मौसम से रहा।रात से सुबह तक हुई भारी बारिश से कम भ...