Ambedkar Nagar News: पिस्तौल दिखाते नागा बाबा का वीडियो हुआ वायरल, मचा हड़कंप
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 28 -- वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर अंतर्गत जहांगीरपुर स्थित बाबा राम अक्षयबर दास कुटी में रहने वाले एक नागा बाबा का कथित तौर पर पिस्तौल दिखाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। (हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता) वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे असलहे के अवैध होने को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जबकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और असलहे की प्रकृति व वैधता को लेकर भी पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, संबंधित नागा बाबा, बाबा राम अक्षयबर दास कुटी जहांगीरपुर में रहता है और क्षेत्र में उसके कई समर्थक हैं। वीडियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.