Ambedkar Nagar News: पिता-पुत्र समेत तीन की जमानत अर्जी खारिज
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 26 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। एसीजेएम अयोध्या की अदालत ने मारपीट के एक प्राचीनतम मामले में दोषी इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के हुसेपुर फरीदपुरकलां निवासी सुग्रीव वर्मा पुत्र सीताराम को एक हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया। दोषी के विरुद्ध टांडा कोतवाली में वर्ष-1987 में मुकदमा दर्ज हुआ था। जेडी तृतीय की अदालत ने मारपीट के एनसीआर के मामले में महरुआ थाना क्षेत्र के चनगा नरहरपुर निवासी निजामुद्दीन पुत्र लाल मोहम्मद एवं अनवर अली पुत्र निजामुद्दीन को न्यायालय उठने तक की सजा के साथ एक हजार तीन सौ रुपए अर्थदंड से दंडित किया। दोनों के विरुद्ध महरुआ थाने में वर्ष-2013 में मुकदमा पंजीकृत हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.