अंबेडकर नगर, अक्टूबर 23 -- Ambedkar Nagar News: जलालपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के कासिमपुर कर्बला बाजार में गुरुवार रात पिकअप की टक्कर से दो बाइकें आपस में भिड़ गईं। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जलालपुर बसखारी मार्ग पर भैंस लादकर बसखारी की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप कासिमपुर कर्बला बाजार में प्रशांत अग्रहरि की चक्की के सामने एक बाइक से टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और दूसरी बाइक से जा भिड़ी। हादसे में एंदलपुर निवासी अंकुर वर्मा और जलालपुर पश्चिम तरफ निवासी अयाज गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जलालपुर कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...