अंबेडकर नगर, अगस्त 12 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। उद्यान विभाग द्वारा संचालित पर ड्राप मोर क्राप माइक्रोइरीगेशन योजना वर्ष 2026-27 के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र पांती पर 14 अगस्त को पूर्वान्ह 11 बजे एक दिवसी कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। इसमें औद्यानिक योजनाओं मेंरुचि रखने वाले इच्छुक कृषकों को वैज्ञानिक सिंचाई पद्यतियों तथा ड्रिप सिंचाई, मिनी ्प्रिरंकलर, पार्टेबल ्प्रिरंकलर से संबंधित सिंचाई संयंत्रों पर वैज्ञानिकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह जानकारी जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर राम ने दी है। उन्होंने प्रशिक्षण में अधिक से अधिक कृषकों से प्रतिभाग करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...