Ambedkar Nagar News: पांच माह बाद दर्ज हुआ सड़क हादसे का मुकदमा
अंबेडकर नगर, सितम्बर 5 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। कटका थाना क्षेत्र में करीब पांच माह पूर्व हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल ऋषिकेश यादव का इलाज के दौरान पैर काटना पड़ा था, जबकि तीन अन्य लोग भी घायल हुए थे।
हादसे का विवरण दुलहूपुर कला निवासी ऋषिकेश यादव के अनुसार पांच मई की रात करीब आठ बजे वह बाइक से दुलहूपुर-न्योरी मार्ग पर न्योरी प्रीमियर अस्पताल के पास पुलिया पर पहुंचा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार आ रही बाइक के अज्ञात चालक ने उसकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद पीछे से आ रही एक अन्य बाइक भी दुर्घटना की चपेट में आ गई।
घायलों का इलाज दुर्घटना में ऋषिकेश के पैर में गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान चिकित्सकों को उसका पैर काटना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.