अंबेडकर नगर, अगस्त 30 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज, संवाददाता। आलापुर थाना क्षेत्र के चहोड़ा घाट पर सरयू नदी की तेज धार में समाई 20 वर्षीय नवविवाहिता जया पांडेय का पांचवें दिन रविवार को भी कोई सुराग नहीं मिल सका। जिस बेटी के घर लौटने का परिवार बेसब्री से इंतजार कर रहा है, उसी की तलाश में परिजन पांच दिनों से नदी किनारे डेरा डाले हुए हैं। हर गुजरते दिन के साथ उनकी उम्मीद और चिंता दोनों बढ़ती जा रही हैं। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: पांच दिन से नदी किनारे बेटी की राह देख रहा परिवार,जया और शुभी का घर से निकलना आलापुर थाना क्षेत्र के जोगीपुर बहिंगवापुर गांव निवासी शैलेश पांडेय की पुत्रियां जया पांडेय 20 साल और शुभी पांडेय 15 साल बीते बुधवार को रामनगर कस्बे में दवा लेने के लिए कह कर घर से निकली...