Ambedkar Nagar News: पांच दिन की रामलीला दो दिन में सिमटी, ग्रामीणों में नाराजगी
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 26 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर तहसील क्षेत्र के बड़ेपुर नारीपुर मेहनाजपुर स्थित शंकर जी महाराज औघड़दास जी परिसर में आयोजित होने वाली रामलीला इस बार महज दो दिनों में समाप्त कर दी गई। वर्षों से पांच दिनों तक होने वाले मंचन की अवधि घटाए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। क्षेत्रवासियों ने आयोजन समिति से आगामी वर्षों में पूर्व की भांति पांच दिवसीय रामलीला कराने की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक, परिसर में प्रतिवर्ष लगने वाले मेले के दौरान रामलीला का मंचन आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहता है। भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह रहता था, लेकिन इस बार महज दो दिनों में रामल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.