अंबेडकर नगर, अगस्त 20 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के गोबरी चांदपुर गांव में एक ही रात पांच घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी पार कर करने के मामलें में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित दिनेश कुमार मिश्र के अनुसार, बुधवार देर रात परिवार के लोग बरामदे और कमरों में सो रहे थे। करीब 12:30 बजे अज्ञात चोर पड़ोसी के मकान की छत के रास्ते उनके घर की छत पर पहुंचे।

घटना का विवरणछत के आंगन में लगी सरिया तोड़कर दुपट्टे के सहारे मकान के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद जिस कमरे में परिवार सो रहा था, उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और दूसरे कमरे का ताला तोड़कर आलमारी से जेवरात व करीब 50 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। चोरों ने दिनेश कुमार मिश्र के भतीजे विनाय...