अंबेडकर नगर, जुलाई 18 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। लोक विरासत परिसर में पर्यावरण संरक्षण की अवधारणा पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिल संयोजक सत्य प्रकाश पांडेय, त्रिमूर्ति संस्थान अध्यक्ष आशुतोष पाठक, पास संस्था अध्यक्ष अमरनाथ चौधरी तथा जगभारती एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय व अन्य गणमान्य नागगरिक उपस्थित रहे। विचार गोष्ठी में पर्यावरण की व्यापक अवधारणा, जल वायु, भूमि एवं जैव विविधता के संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग पर चर्चा की गई। ट्रस्ट अध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय उर्फ कक्कू ने कहा कि जनभागीदार से ही पर्यावरण की सुरक्षा होगी। यह भी पढ़ें- Orai News: सविता समाज के पौधरोपण अभियान में जुटे पूर्व विधायक...