Ambedkar Nagar News: परुइया आश्रम इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य का निधन
अंबेडकर नगर, जुलाई 16 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर के जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के मजगवा निवासी एवं बाबा बरुआ दास इंटर कॉलेज, परुइया आश्रम के पूर्व प्रधानाचार्य पंडित जयनारायण मिश्र का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे वर्ष 1990 में प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए थे। अपने लंबे शिक्षकीय जीवन में उन्होंने हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की अमूल्य सीख दी। हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू एवं संस्कृत के विद्वान पंडित जयनारायण मिश्र अपने सिद्धांतों, सादगी, सत्यनिष्ठा और सनातन मूल्यों के प्रति समर्पण के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनका निधन शिक्षा जगत एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके द्वारा दिए गए संस्कार, आदर्श और जीवन मूल्य सदैव आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। पूर्व जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.