Ambedkar Nagar News: परिवहन विभाग त्योहार में छह नवम्बर से चलाएगा अतिरिक्त बसें
अंबेडकर नगर, नवम्बर 3 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों की उमड़ने वाली भीड़ के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की अकबरपुर डिपो से विशेष इंतजाम किए हैं। लंबी दूरी के रूट्स पर बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बसों का संचालन होगा जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। त्योहारों की भीड़ को संभालने के लिए छह से 17 नवम्बर तक चालकों, परिचालकों और वर्कशॉप के मैकेनिकों समेत अन्य सभी की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। लगातार ड्यिूटी करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि भी दिया जाएगा। योजना के मुताबिक 11 दिन की ड्यिूटी के साथ 3300 किलोमीटर बस चलाने वाले चालक और परिचालक को 4400 रुपए, 10 दिन में तीन हजार किलोमीटर संचालन पर साढ़े तीन हजार रुपए प्रोत्साहन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.