Ambedkar Nagar News: परशुराम लक्ष्मण संवाद देख रोमांचित हुए दर्शक
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 22 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर, संवाददाता। बसखारी कस्बे में चल रही 11 दिवसीय श्रीरामलीला में बुधवार को कलाकारों ने जनक बाजार, रावण-बाणासुर संवाद और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मनमोहक मंचन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। कलाकारों के सजीव अभिनय और संवादों की प्रभावशाली प्रस्तुति पर दर्शकों ने खूब सराहना की। बुधवार को रामलीला का शुभारंभ भगवान हनुमान की भव्य झांकी के साथ हुआ। समिति के संरक्षक सत्यम सिंघल और संयोजक रामकुमार गुप्ता ने आरती उतारकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद कलाकारों ने जनक बाजार की सुंदर झांकी प्रस्तुत की। इसमें भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के जनकपुर बाजार की शोभा देखने के लिए निकलने का दृश्य दिखाया गया। भगवान श्रीराम के आकर्षक स्वरूप को देखकर जनकपुर के स्त्री-पुरुष मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। वहीं, सीत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.