Ambedkar Nagar News: पन्नालाल तीसरी बार भियांव ब्लाक अध्यक्ष बने
अंबेडकर नगर, नवम्बर 25 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। भियांव ब्लाक के सभाकक्ष में बुधवार को पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष शिव कुमार मौर्य व चुनाव अधिकारी गिरीश चन्द्र के देखरेख में सम्पन्न हुए चुनाव में पन्नालाल को तीसरी बार ब्लाक अध्यक्ष चुना गया। जब कि मंत्री पद पर बाबूराम, कोषाध्यक्ष पर रामरतन, संगठन मंत्री बजरंगी व दीपमाला को सम्प्रेक्षक चुना गया। संघ जिलाध्यक्ष ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई एवं जीत की बधाई दी। चुनाव टीम में जिला मंत्री रुद्रसेन गौतम, कार्यवाहक अध्यक्ष ऋषि कपूर, राम प्रीति, देव नारायण विश्वकर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.