Ambedkar Nagar News: पंचायत भवन में चोरी, प्रशासक ने थाने में दी तहरीर
अंबेडकर नगर, अगस्त 19 -- Ambedkar Nagar News: भीटी, संवाददाता। स्थानीय ग्राम पंचायत भवन में दुस्साहसिक चोरी हुई है। ताला तोड़कर भवन के सामानों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। चोरी के संबंध में प्रशासक ने थाने में चोरी की तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक चोरों ने पंचायत भवन का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा सामान लेकर फरार हो गए। जानकारी होने पर प्रशासक मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी और मामले की सूचना पुलिस को दी। हालांकि कई दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना भीटी कृष्ण बली सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.