अंबेडकर नगर, अगस्त 10 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। बेवाना थाना क्षेत्र के अहलादे निवासी राम सुभाष उर्फ टुटाली की खतरों से खेलने की हॉबी बन गई है। वह घरों में निकलने वाले सांपों को निडर होकर पकड़ लेता है। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ देता है। वह सांपों को पकड़ने का कार्य करीब बीस वर्षों से कर रहा है। न कोई जड़ी न कोई बूटी फिर भी ये घरों में निकलने वाले सांप को सीधे हाथ से पकड़ लेता है। राम सुभाष ने बताया कि अब तक वह दो हजार से अधिक विषैले सांपों को पकड़ कर उन्हें जंगल में सुरक्षित छोड़ चुका है। पकड़ने के दौरान उसे 11 बार सांप काट भी चुका है, लेकिन उन्हें उपचार कराने की जरूरत नहीं पड़ी। हां एक बार अंगुली में सांप के काटने पर दांत टूट कर रह गया था, जिसका उपचार करान पड़ा था। घरों में निकलने वाले सांप को पकड़ने के लिए वह एक हजार रुपए लेता है, जो उस...