Ambedkar Nagar News: नेचुरल हेल्थ केयर सेंटर का शुभारंभ हुआ
अंबेडकर नगर, अगस्त 5 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। बिंदेश्वरी पीजी कॉलेज गोहन्ना के पास नेचुरल हेल्थ केयर सेंटर का शुभारंभ हुआ। सेंटर में एक्यूप्रेशर क्रिया से रोगों का इलाज होगा। इस मौके पर दो सौ से अधिक लोगों का प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से इलाज हुआ। अनियमित खान पान से बीमारियां होती हैं। इनमें गठिया, शुगर सर्वाइकल, मोटापा, थायराइड, पार्किंसन, हृदय रोग प्रमुख है। इन बीमारियों का इलाज एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की डिवाइस से बिना दवा के एक्सरसाइज के माध्यम से सेंटर पर किया जाएगा। उद्घाटन के मौके पर डॉ विजयपाल, डॉ अरुण मिश्रा, डॉ देवेंद्र सिंह, राजेंद्र पाल, चमेला पाल, सुरेंद्र प्रसाद पाल उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.