Ambedkar Nagar News: नीलगाय के झुंड से किसान परेशान, फसलें हो रहीं बर्बाद
अंबेडकर नगर, सितम्बर 17 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के सुलेमपुर गांव में नीलगाय के झुंड ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। नीलगायों के झुंड खेतों में पहुंचकर खड़ी फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। दिन-रात मेहनत कर तैयार की गई फसल को नष्ट होते देख किसानों में आक्रोश है। सुलेमपुर गांव के किसान जगदम्बा सिंह, बहाऊ, घनश्याम, संजय आदि ने बताया कि नीलगायों का झुंड आए दिन खेतों में घुस जाता है और धान, दलहन सहित अन्य खड़ी फसलों को रौंदकर नष्ट कर देता है। किसान फसल बचाने के लिए रात में खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि नीलगायों के आतंक के कारण खेती करना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से नीलगायों को खेतों से दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.