Ambedkar Nagar News: नाले के निर्माण से जलभराव से मिलेगी निजात
अंबेडकर नगर, अगस्त 8 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका परिषद द्वारा अयोध्या मार्ग स्थित फायर स्टेशन के निकट नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इससे जलभराव समेत अन्य मुश्किलों से लोगों को निजात मिल सकेगा। बताते चलें कि अयोध्या मार्ग पर बनगांव मोड़, फायर स्टेशन व शीतला आश्रम के निकट तेज बारिश के दौरान जलभराव हो जाता है। कई बार तो स्थिति इतनी विकट हो जाती है कि पैदल यात्रियों व बाइक सवारों को आने जाने में व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। दरअसल अयोध्या मार्ग के दोनों साइड में नाले का निर्माण कराया गया है। लेकिन बारिश के दौरान जब नाला उफान पर होता है तो जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है। इस समस्या को समाप्त करने के लिए नगर पालिका फायर स्टेशन के निकट नाले को बेहतर करा रहा है, जिससे बारिश में जलभराव की समस्या से निजात मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.