Ambedkar Nagar News: नाले की सफाई न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 4 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर के अयोध्या मार्ग स्थित बनगांव रोड के आसपास नाले की सफाई न होने से समस्याएं बढ़ गई है। नाली में कचरा जमा हो गया, जिससे सुचारु जल निकासी नहीं हो पा रही है। ऐसे में मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। नगर के अयोध्या मार्ग पर नाले की सफाई तो वैसे समय समय पर होती है, लेकिन बीते कुछ दिनों से यहां सफाई नहीं हो पाई है।
नाले की समस्याएं जिससे नाले में कचरा जमा हो गया है। नतीजा यह है कि एक तरफ जहां सुचारु जल निकासी नहीं हो पा रही है तो वहीं गंदगी से आसपास के दुकानदारों व लोगों की समस्याएं बढ़ गई है। सबसे ज्यादा परेशानी मच्छरों से लोगों को हो रही है। नाले की गंदगी के चलते शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.