अंबेडकर नगर, अक्टूबर 2 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित कचहरी के समीप नाली की सफाई न होने से लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। यहां नित्य वादकारी व अधिवक्ता का आवागमन रहता है लेकिन मुख्य गेट से सटी इस नाली की महीनों से सफाई नहीं की जा सकी है, जिससे नाली गंदगी से पट गई है। नाली के पास से गुजरने वाले राहगीरों, अधिवक्ताओं व वादकारियों को प्रदूषण से काफी परेशानी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...