Ambedkar Nagar News: नाराज होकर घर से निकलीं दो सगी बहनें सकुशल बरामद
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 8 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के गनपतपुर गांव निवासी घर से नाराज होकर बिना बताए निकलीं दो सगी बहनों को जहांगीरगंज पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। दोनों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। बताया जाता है कि गनपतपुर गांव निवासी अमरावती पत्नी लालसा की दो पुत्रियां नाराज होकर बुधवार को घर से बिना बताए चली गई थीं। गुरुवार को कंट्रोल रूम के माध्यम से इसकी सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम ने तत्काल दोनों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में खोजबीन के बाद दोनों बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक महिला सुरक्षा एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं की तलाश में तत्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.