Ambedkar Nagar News: नहीं हो रही बारिश, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल
अंबेडकर नगर, अगस्त 12 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। बारिश न होने व तेज धूप से आम लोग भीषण उमसभरी गर्मी से बेहाल है। गर्मी से बचने के लिए तरह तरह के कदम उठा रहे हैं।, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही। इस बीच बारिश न होने से धान किसानों की भी चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र ही तेज बारिश न होई, इसका प्रतिकूल प्रभाव धान की उपज पर पड़ेगा। सावन माह में बारिश होने की उम्मीद लगाए लोगों को मायूसी हाथ लग रही है। बादल उमड़ते घुमड़ते तो हैं, लेकिन वह बरसते नहीं हैं। बीते कई दिनों से बारिश न होने से तेज धूप निकलने से उमसभरी गर्मी लोगों को पूरी तरह से बेहाल कर दिया है। भीषण गर्मी के चलते लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इससे बाजारों में दिन में आमतौर पर सन्नाटा पसरा रहता है। इस बीच भीषण गर्मी के बीच बिजली आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.