अंबेडकर नगर, नवम्बर 3 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। भियांव विकासखंड के मरहरा बाजार स्थित शारदा सहायक माइनर की पटरी पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। नहर की पटरी पर करीब 20 वर्षों से कब्जा किए जाने की शिकायत पर सिंचाई विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने अतिक्रमणकर्ता को नोटिस जारी कर निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने का निर्देश दिया था, लेकिन वह नहीं पहुंचा। अब विभागीय नियमों के तहत मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। मरहरा गांव निवासी राकेश यादव ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि सीताराम प्रजापति पुत्र निन्कू प्रजापति ने शारदा सहायक माइनर की बाईं पटरी पर बांस-बल्ली लगाकर छप्पर डाल रखा है और वहां सब्जी की दुकान संचालित कर रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि करीब 20 वर्षों से नहर की पटरी पर कब्जा है। उन...