Ambedkar Nagar News: नवागत तहसीलदार दिव्या ने कार्यभार ग्रहण किया
अंबेडकर नगर, अगस्त 31 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। अकबरपुर तहसीलदार सन्तोष कुमार के स्थानांतरण के बाद आज दिव्या भारती वर्मा ने तहसीलदार पद पर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने अपने पद के सापेक्ष तहसील में लम्बित पड़े मुकदमों के त्वरित निस्तारण का आश्वासन देते हुए अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान रहने का संकल्प लिया किसी भी मुकदमें विलम्ब न हो इसके लिए अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग करने का दिशा निर्देश भी दिया । नवागत तहसीलदार दिव्या भारती वर्मा इसके पहले कानपुर नगर में तहसीलदार के पद पर रहकर अनेक लंबित पड़े मुकदमों का निस्तारण किया है। उनके कार्य और उत्सुकता को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आने वाले समय में वर्षों से वर्षों से विचाराधीन पडे़ मुकदमों में वादकारियों को शीघ्र न्याय मिलने की उम्मीद जागृत हो जायेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.