Ambedkar Nagar News: नवरात्र पर्व को भव्य बनाने के लिए दुर्गा पूजा समितियों ने बनाई रणनीति
अंबेडकर नगर, सितम्बर 22 -- Ambedkar Nagar News: टांडा, संवाददाता। श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक छज्जापुर स्थित श्री झारखंड महादेव मंदिर में हुई। बैठक में आगामी नवरात्र पर्व को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर नगर की विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विशेष रूप से राजघाट विसर्जन स्थल तक मार्ग की व्यवस्था, सुरक्षा, शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर चर्चा हुई। शहर में जल शक्ति मिशन के तहत खोदे गए मार्गों को अव्यवस्थित तरीके से छोड़ दिए जाने, गलियों एवं मुख्य मार्गों पर लटकते बिजली के तार, बिजली के खंभों के आसपास ढीले तार तथा मोबाइल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग उठाई गई। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की टीम पहुंची घाटशिला, घाटों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.