Ambedkar Nagar News: नवरात्र-दशहरा को लेकर प्रशासन ने कसी कमर
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 7 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। नवरात्र और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को जलालपुर कोतवाली परिसर में शांति एवं सुरक्षा समिति की बैठक हुई। एसडीएम मधुमिता सिंह व सीओ अनूप कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूजा व रामलीला समितियों ने सड़क, बिजली, प्रकाश, सफाई और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं उठाईं। अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिया। सीओ ने पंडालों को हाईवोल्टेज तारों के नीचे नहीं लगाने, डीजे की आवाज नियंत्रित रखने तथा दो से अधिक साउंड सिस्टम नहीं लगाने के निर्देश दिए। प्रत्येक पंडाल में सीसीटीवी, पानी व बालू की व्यवस्था के साथ 24 घंटे एक जिम्मेदार वालंटियर की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। यह भी पढ़ें- Orai News: नवरात्रि, दशहरा और दीपावली को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.