अंबेडकर नगर, अक्टूबर 9 -- Ambedkar Nagar News: विद्युतनगर, संवाददाता। आगामी शारदीय नवरात्रि, दशहरा एवं अन्य पर्वों के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी एवं सीओ टांडा के संयुक्त नेतृत्व में राजस्व पुलिस विद्युत नगर पालिका परिषद टांडा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने टांडा क्षेत्र के राजघाट, मुबारक पुर के काली घाट, महादेवा घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों एवं आवागमन मार्गों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा, पेयजल, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु स्थलीय भ्रमण कर मातहत कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किया। भ्रमण के दौरान क्षेत्राधिकारी टाण्डा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टाण्डा, थानाध्यक्ष अलीगंज, एसडीओ विद्युत, जल जीवन मिशन के अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद टाण्डा, खण्ड विकास अधिकारी ट...