अंबेडकर नगर, अगस्त 6 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशी छात्रों का अभिन्यास-कार्यक्रम दीक्षारम्भ आयोजित हुआ। उद्देश्य छात्रों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, नियमों, सुविधाओं तथा समग्र व्यक्तित्व विकास से परिचित कराना था। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. शुचिता पांडेय ने की। उन्होंने नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि ज्ञानार्जन के साथ चरित्र निर्माण, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण केंद्र है। छात्रों को प्रोत्साहित किया कि वे बीए पाठ्यक्रम के माध्यम से साहित्य, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र विषयों का गहन अध्ययन करें। आगे कहा कि नियमित अध्ययन, समय का सदुपयोग और महाविद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी से ही छात्र सफलता प्...