अंबेडकर नगर, अक्टूबर 14 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिमन्यु अग्रहरि के प्रथम जनपद आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन में जिले की सीमा यादव नगर से लेकर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन तक दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। भाजपा जिला कार्यालय के अटल अटल भवन में स्वागत समारोह का आयोजन जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय की अध्यक्षता एवं पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री रमेश यादव के कुशल संचालन में हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को ही सर्वोपरि माना जाता है। नवनियुक्त जिलाध्यक...