Ambedkar Nagar News: नल में उतरे करंट की चपेट में आने से कक्षा नौ के छात्र की मौत
अंबेडकर नगर, अगस्त 22 -- Ambedkar Nagar News: भीटी संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सम्मनपुर छितौनिया निवासी 13 वर्षीय शिवांश दुबे पुत्र जितेंद्र दुबे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा सुबह करीब सात बजे घर के पास लगे नल पर हुआ। बताया जाता है कि नल में किसी कारणवश करंट उतर आया था। इसी दौरान शिवांश उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उसकी मौत हो गई।शिवांश अजय प्रताप इंटर कॉलेज, भीटी में कक्षा नौ का छात्र था। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है। परिजनों ने नल में करंट उतरने के कारणों की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.