अंबेडकर नगर, अगस्त 23 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर, संवाददाता। सोमवार को सरयू नदी के तट पर स्थित श्री नटराज मंदिर परिसर में श्रावण शुक्ल पक्ष द्वादशी के दिन 108 पार्थिव शिवलिंग का 108 यजमानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य भव्य रुद्राभिषेक हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होगा। सोमवार को आयोजित इस धार्मिक आयोजन की भव्यता व सफलता के लिए श्री शिव सेवा समिति हनुमानगढ़ी के लोग लगे हुए हैं। आयोजन समिति के जय प्रकाश यादव पूर्व सभासद ने बताया कि नगर की धार्मिक संस्था श्री शिव सेवा समिति हनुमानगढ़ी के तत्वावधान में सावन माह के अंतिम सोमवार को आयोजित महारुद्राभिषेक पंडित राकेश मिश्रा के संयोजकत्व में सम्पन्न हो रहा है । यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: तीर्थेश्वर नाथ मंदिर शिवभक्तों के लिए आस्था का केंद्र पंडित राकेश मिश्रा ने बताया कि उनका उ...