Ambedkar Nagar News: नगर पालिका में गैर-कर्मचारी से सरकारी काम कराने का आरोप
अंबेडकर नगर, अगस्त 31 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद जलालपुर में गैर-अधिकृत व्यक्ति से कार्यालयी एवं शासकीय कार्य कराए जाने का मामला सामने आया है। सभासद आशीष सोनी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले की जिलास्तरीय टीम से निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति समेत जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सभासद का आरोप है कि नगर पालिका का कर्मचारी न होने के बावजूद एक व्यक्ति कार्यालय में बैठकर पालिका से जुड़े कार्य कर रहा है। आरोप है कि पालिका कर्मचारी लल्लू यादव और संजय यादव उसे अपने साथ बैठाकर काम कराते हैं। शिकायत के साथ कार्यालय में कार्य करते हुए व्यक्ति की फोटो भी संलग्न की गई है। सभासद ने सवाल उठाया कि गैर-कर्मचारी को शासकीय अभिलेखों और गोपनीय दस्तावेजों तक पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.