Ambedkar Nagar News: नगर पालिका की चुंगी भूमि से टीम ने हटवाया अवैध निर्माण
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 11 -- Ambedkar Nagar News: टांडा, संवाददाता। अलीगंज (घूरन शाह) स्थित नगर पालिका परिषद की चुंगी भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को रविवार को प्रशासन ने हटवा दिया। उप जिलाधिकारी संजीव कुमार के मौखिक निर्देश पर राजस्व विभाग और नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर पुख्ता दीवार को हटवाया। प्रशासन की इस कार्रवाई से लाखों रुपये कीमत के भूखंड पर अवैध कब्जे की कोशिश नाकाम हो गई। जानकारी के अनुसार, रविवार को कुछ लोगों ने नगर पालिका की चुंगी के भूखंड पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर दीवार खड़ी कर ली थी। इसकी जानकारी होने पर मोहल्ले के लोगों ने स्थानीय प्रशासन व नगर पालिका परिषद को मामले से अवगत कराया। मामला उप जिलाधिकारी संजीव कुमार के संज्ञान में आते ही उन्होंने राजस्व विभाग और नगर पालिका की टीम को मौके पर भेजने का निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.