अंबेडकर नगर, अक्टूबर 2 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। जिला मुख्यालय की कई सड़कें बदहाल होने से राहगीरों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। शहजादपुर स्थित नई सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन जहां क्षतिग्रस्त हो रहे हैं वहीं हादसे की आशंका बनी रहती है। जिला मुख्यालय के सिविल एरिया में सड़क की पिच टूट जाने गिट्टियां बिखर रही हैं। इस व्यस्तम मार्ग की मरम्मत न होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इसके अलावा नगर में कई सड़के बदहाली का दंश झेल रही हैं। ओवर ब्रिज के नीचे सड़क बदहाल हो गयी है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...