Ambedkar Nagar News: नगरपालिका के सफाई कर्मियों ने मांगों के समर्थन में किया विरोध प्रदर्शन
अंबेडकर नगर, सितम्बर 10 -- Ambedkar Nagar News: टांडा, संवाददाता। नगर पालिका परिषद टांडा में कार्यरत संविदा, आउटसोर्सिंग एवं स्थायी सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष मुहम्मद मुकीम शेख 'एडवोकेट' के संयोजन में कर्मचारियों ने कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी को संबोधित ग्यारह सूत्री मांग पत्र सौंपकर समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग की। मांग पत्र में कहा गया है कि सभी सफाई कर्मचारियों का वेतन प्रत्येक माह की एक से पांच तारीख के बीच भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा संविदा एवं आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को शासनादेश के अनुसार संशोधित अद्यतन वेतन/मानदेय का भुगतान किए जाने की मांग की गई है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि संविदा एवं आउटसोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.