Ambedkar Nagar News: नगदी व जेवर के साथ युवती गायब, अपहरण का मुकदमा दर्ज
अंबेडकर नगर, अगस्त 13 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी करीब 20 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के मुताबिक, युवती की आरोपी रोहित पुत्र रामअचल निवासी बसौली धवरिया, थाना सरपतहा, जौनपुर से मोबाइल पर बातचीत होती थी। आरोप है कि पांच अगस्त को रोहित ने युवती को गांव के बाहर बुलाया और अपने भाई विक्की व बहन गायत्री के सहयोग से उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों के मुताबिक युवती घर में रखे 60 हजार रुपये और जेवर भी साथ ले गई है। एसओ प्रेमचंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश और मामले की जांच की जा रही है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.