अंबेडकर नगर, अक्टूबर 26 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर थाना क्षेत्र के दिघौटा बाजार के समीप सोमवार देर शाम बाइक सवार ज्वेलर्स को चार नकाबपोश बदमाशों ने टक्कर मारकर गिरा दिया और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जलालपुर नगर के छाछू मोहल्ला निवासी जगदंबा प्रसाद पांडेय की दिघौटा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान है। पीड़ित के मुताबिक, सोमवार देर शाम वह रोज की तरह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वह दुकान से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि चार नकाबपोश अज्ञात लोगों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: बाइक की डिक्की तोड़ चार लाख उड़ाए कुछ दूर आगे बढ़ने पर बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। जब तक वह ...