अंबेडकर नगर, नवम्बर 4 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। भीटी का बी-पैक्स समिति धान क्रय केंद्र का भीटी तहसीलदार संतोष कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर केंद्र प्रभारी सचिव नीरज मौजूद मिले। नमी मापक यंत्र, पावर डस्टर, किसानों के बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था संतोषजनक रहा। तहसीलदार ने कहा कि टोकन के अनुसार ही किसानों की धान खरीद की जाएगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्र प्रभारी ने बताया कि टोकन में किसानों का नंबर लगाया जा रहा है, जल्द ही धान खरीद प्रारंभ की जाएगी। अब तक 55 किसानों का नंबर लगाया गया है। बाद तहसीलदार ने व मुस्तफाबाद जलालपुर परशुरामपुर और पिगरियावा समिति का भी निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...