अंबेडकर नगर, अक्टूबर 8 -- खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के छात्र और छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से कई योजना एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में न्याय पंचायत संसाधन केंद्र मुंडेरा के छात्र-छात्राओं की खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता हुई। उद्घाटन खेल प्रशिक्षक सुधीर चतुर्वेदी दद्दा, इरशाद अहमद, दिनेश चौरसिया ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता का संचालन न्याय पंचायत प्रभारी दिनेश नारायण सिंह ने किया । प्रतियोगिता 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर की दौड़, लंबी कूद, कबड्डी, खो-खो नाटक, लोकगीत की हुईं। बालक वर्ग की दौड़ में मोहम्मद अरहान प्राथमिक विद्यालय रामपुर बेनीपुर ने 50 मीटर, 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्था...