Ambedkar Nagar News: दौड़ में शिवम यादव, प्रीति आईं अव्वल
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 6 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नोडल विद्यालय गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। खिलाड़ियों के प्रयासों की अथितियों ने सराहना की। दूसरे दिन के खेल में 100 मीटर सीनियर संवर्ग बालक वर्ग दौड़ में चंडी प्रसाद के सोनू प्रथम, गांधी स्मारक के सौरभ द्वितीय तथा चित बहाल के तरुण तृतीय स्थान पर रहे। जबकि 100 मीटर जूनियर संवर्ग बालक में गांधी स्मारक के शिवम यादव प्रथम, चंडी प्रसाद के अंशुमान द्वितीय और जवाहर नगर के आदर्श पाल तीसरे स्थान पर रहे। सब जूनियर बालक वर्ग में चित बहाल के हिमांशु सिंह प्रथम, यहीं के आशीष यादव द्वितीय और गांधी स्मारक के निखिल तृतीय स्थान पर रहे। यह भी पढ़ें- Nawada News: खेल प्रतियोगिता प्रतिभाओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.