अंबेडकर नगर, सितम्बर 8 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। टीबी हारेगा देश जीतेगा मिशन के तहत जलालपुर स्थित श्री मुलायम सिंह यादव महिला पीजी कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एनसीसी कैडेट्स समेत छात्राओं को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर की टीम ने छात्राओं को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी। सीएचसी नगपुर के एसटीएस अनुरोध मिश्रा ने बताया कि दो सप्ताह या उससे अधिक समय से लगातार खांसी रहना, वजन घटना, भूख कम लगना, शाम के समय बुखार आना, सीने में दर्द तथा खांसी के साथ बलगम या खून आना टीबी के लक्षण हो सकते हैं। इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देने पर तत्काल टीबी की जांच करानी चाहिए। उन्होंने बताया कि जलालपुर क्षेत्र में 550 से अधिक क्षय रोगियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि टीब...