Ambedkar Nagar News: दो युवकों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज
अंबेडकर नगर, जुलाई 6 -- Ambedkar Nagar News: टांडा। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र में धूम्रपान के विवाद में दो युवकों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। इल्तिफातगंज निवासी विशेष कुमार ने दिए तहरीर में बताया कि वह राजकीय ग्राउंड के पास स्थित एक दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान ढेलमऊ गांव निवासी असद तथा उसके एक अन्य साथी ने उससे सिगरेट उधार मांगी। कुछ देर बाद दोनों ने सिगरेट तोड़कर फेंक दी। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे उसकी अंगुली और शरीर पर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.