अंबेडकर नगर, अगस्त 6 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के शाहपुर फिरोजपुर गांव में बुधवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत आठ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शाहपुर फिरोजपुर डड़वा निवासी दयाराम उपाध्याय ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार शाम करीब 4:45 बजे वह अपने परिवार के लोगों के साथ खेत में काम करा रहे थे। इसी दौरान जमीनी विवाद को लेकर ग्राम प्रधान रविन्द्र यादव, शैलेन्द्र, हरिओम यादव, शैलेश यादव तथा चार अज्ञात लोग लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Rampur News: किसान को बेरहमी से पीटा, पांच पर केस आरोप है कि विपक्षियों ने विशाल उपाध्याय और विकास उपाध्याय ...