Ambedkar Nagar News: दो दिवसीय कला उत्सव में प्रतिभागियों ने दिखाई प्र्रतिभा
अंबेडकर नगर, सितम्बर 8 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय अफजलपुर में मंगलवार को आर्ट इन एजुकेशन एवं कला उत्सव की दो दिवसीय कलस्टर स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। आयोजन में कुल 23 जवाहर नवोदय विद्यालय विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतिभागियों ने लोकनृत्य के साथ ही गायन की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक का काम करेगा। विद्यालय के एमपी हॉल में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत डीएम ईशा प्रिया व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। डीएम ने कहा कि कला विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक चेतना को विकसित करने का महत्त्वपूर्ण माध्यम है। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.