Ambedkar Nagar News: दोस्तों संग नहाने गए किशोर की सरयू में डूबने से मौत
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 18 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज, संवाददाता। स्थानीय थाना के मंसूरगंज गांव निवासी एक किशोर की दोस्तों के साथ सरयू नदी में स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई। किशोर के डूबने की घटना सीमावर्ती जनपद संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र स्थित बिड़हर घाट पर हुई। किशोर का शव करीब चार घंटे की तलाश के बाद बरामद हुआ। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के घंसूरपुर गांव निवासी सागर (15) पुत्र महादेव रविवार को अपने दोस्तों शंकरपुर अकेलवाबीर निवासी ऋषभ यादव व इटहुआ सुंदरपुर निवासी संजीत के साथ स्नान के लिए बिड़हर घाट पुल पार कर संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र स्थित घाट पर गया था। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: सरयू में डूबने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.