अंबेडकर नगर, अगस्त 9 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सावन माह के दूसरे सोमवार पर पूजन अर्चन के लिए शिव मंदिरों व शिवालयों की विधिवत साफ सफाई व साज सजावट रविवार देर शाम पूरा कर लिया गया। पवित्र शिवबाबा धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आमद को देखते हुए पेयजल, साफ सफाई समेत अन्य व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया गया है। सोमवार से तमाम कांवड़िए जल लेने के लिए भी प्रस्थान करेंगे। ऐसे में रूट डायवर्जन व्यवस्था भी लागू की गई है। सावन माह की धूम इन दिनों शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक है। प्रतिदिन शिव भक्त शिवालयों व घरों में विधिवत पूजन अर्चन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: सावन की दूसरी सोमवारी आज, सज गया है शिवालय अब सावन माह के दूसरे सोमवार को लेकर नगर के शिव मंदिरों व शिवालयों में तैयारी रविवार देर शाम पू...