Ambedkar Nagar News: दून एक्सप्रेस के सामने कूदकर युवक-युवती ने दी जान
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 31 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। मालीपुर थाना क्षेत्र के सैरपुर उमरन गांव के पास खजुरी करौंदी रेलवे क्रासिंग पर शनिवार दोपहर दून एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर एक युवक और युवती ने जान दे दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल शवों की पहचान नहीं हो सकी है। शनिवार दोपहर बाद हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस पोल संख्या 890/09 के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान करीब 25 वर्षीय युवक पहले ट्रेन के सामने कूद गया। उसके कुछ देर बाद करीब 22 वर्षीय युवती भी ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों घटना से करीब दो घंटे पहले से रेलवे स्टेशन के आसपास घूम रहे थे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.